राजधानी एक्सप्रेस वाया उम्मीदपुर हॉल्ट

राजधानी एक्सप्रेस वाया उम्मीदपुर हॉल्ट यह पुस्तक मूलतः संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के दौरान एक साथ आए युवाओं के दोस्ती, संघर्ष और बलिदान की दास्तान है। लेकिन इसे सिर्फ़ सिविल सेवा परीक्षा तक सीमित कर देना अनुचित होगा क्योंकि यह पुस्तक आपको युवाओं के सपनों की उड़ान के पीछे क्या क्या दर्द छुपा होगा है उससे परिचय करवाती है। पुस्तक का प्रकाशन हिंदी युग्म प्रकाशन ने २०२५ में किया है। लेखक भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्होंने पूर्व में कविता संग्रह प्रकाशित किए हैं और हिंदी साहित्य से वर्षों से संबद्ध रहे हैं। उपन्यास की साहित्यिक समीक्षा के उपरांत ऐसा कतई नहीं लगेगा कि इसके रचनाकार का मूल कार्य साहित्य के इतर है । सिविल सेवा परीक्षा भारत देश में एक सम्प्रदाय के समान है, जिसमें कोई अभ्यर्थी किसी भी जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषाई विविधता का हो लेकिन उसके सिविल सेवा तैयारी के दौरान के अनुभव लगभग समान होते है और दिल्ली ही इस संप्रदाय का मुख्यालय बनाया जा सकता है। आपने यदि मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर में एक माह का समय भी सिविल सेवा की...